यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक ही लिस्ट में सरकार ने बदल दिए144 डिप्टी एसपी; देखें पूरी लिस्ट​

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, एक ही लिस्ट में सरकार ने बदल दिए144 डिप्टी एसपी; देखें पूरी लिस्ट​

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जारी सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है. रजनीश वर्मा का तबादला बागपत और राधा रमण सिंह का खीरी किया गया है. वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है. उन्नाव में तैनात अरविंद कुमारI को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है. इसके अलावा फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी दी गई है.

कई जिलों में बदले गए पुलिस उपाधीक्षक

तबादला सूची में कई अन्य जिलों के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है, जबकि दिलीप कुमार सिंह का तबादला कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर किया गया है. आजमगढ़ में तैनात शुभम तोदी को संभल और अमेठी के अतुल कुमार सिंहI को महराजगंज भेजा गया है. इसी क्रम में अयोध्या से महेंद्र कुमार शुक्ला को महोबा, प्रयागराज कमिश्नरेट से रवि कुमार गुप्ता को गोंडा और बरेली से नीलेश मिश्रा को गोरखपुर भेजा गया है.

इन जिलों में भी नई तैनाती

तबादला सूची के अनुसार आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई भेजा गया है. गोंडा में तैनात राजेश कुमार सिंह अब शाहजहांपुर में जिम्मेदारी संभालेंगे. कुलदीप कुमार गुप्ता का मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर तबादला किया गया है. वहीं, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *