यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पर उठा सवाल तो एक्शन में आया बोर्ड, हुसैनगंज थाने तक क्यों पहुँची बात?

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पर उठा सवाल तो एक्शन में आया बोर्ड, हुसैनगंज थाने तक क्यों पहुँची बात?
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पर उठा सवाल तो एक्शन में आया बोर्ड, हुसैनगंज थाने तक क्यों पहुँची बात?

लखनऊ, अमृत विचार: उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती2025 के रिजल्ट और चयन प्रक्रिया पर स्कैम व घोटाले का आरोप लगाकर भ्रामक वीडियो यूट्यूब पर वायरल किया गया। निगरानी के दौरान वायरल वीडियो की जानकारी सामने आने पर भर्ती बोर्ड के निरीक्षक ने हुसैनगंज कोतवाली में मोहित सर गुरुकुल के नाम से संचालित यूट्यूब चैनल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भर्ती बोर्ड के निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि आरक्षी भर्ती व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन बीते 8 जून से 10 जून को हुआ था। इस बीच 3 अगस्त को यूट्यूब चैनल मोहित सर गुरुकुल का एक वायरल वीडियो मिला। जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट स्कैम घोटाले का आरोप लगाकर परीक्षा की सुचिता भंग करने के लिए भ्रामक पोस्ट की गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वायरल वीडियो में बिना तथ्यों के सही जानकारी किये बिना मोहित सर गुरुकुल द्वारा यूट्यूब चैनल पर भ्रामक सूचना प्रसारित की गयी है। निरीक्षक उपेंद्र ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर दी। एसओ हुसैनगंज शिवमंगल सिंह ने बताया कि तसाइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *