Quick Samachar: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेचन राम की इनोवा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय राज्यमंत्री चाय की दुकान पर उतर रहे थे।

यूपी में राज्यमंत्री की कार को पीछे से दंपती की गाड़ी ने मारी टक्कर-मचा हडकंप​

चालक ने तत्परता दिखाते हुए हैंडब्रेक लगाया, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। इसमें कार सवार महिला के पैर टूट गए। पति को भी चोट लगी है।

महिला के दोनों पैर टूटे
यह घटना रविवार दोपहर चौरी चौरा थाना क्षेत्र के कस्बे की है। देवरिया की ओर से आ रहे देवरिया जनपद के कोल्हुआ निवासी बाल मुकुंद त्रिपाठी और उनकी पत्नी विमला त्रिपाठी सफेद रंग की कार से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान चौरी चौरा कस्बे में सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर राज्यमंत्री की गाड़ी रुकी।

बेचन राम वाहन से उतरकर दुकान की ओर बढ़ ही रहे थे कि पीछे से आई बाल मुकुंद की कार अनियंत्रित होकर बेचन राम की इनोवा से टकरा गई। टक्कर के बाद से कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दंपती की जान तो बच गई, लेकिन दोनों को गंभीर चोटें आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार, विमला त्रिपाठी के दोनों पैर में टूट गए है, जबकि पति को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था को चालू कराया।

Related News

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *