​​​यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता

​​​यूपी में 85 लाख रुपए के मोमो खा गया 7वीं क्लास का बच्चा! पिता को लगी भनक तो पुलिस से की शिकायत, हिरासत में विक्रेता
Featured Image

Deoria : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 7वीं क्लास का छात्र मोमो खाने की लत में अपने घर की 85 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी मोमो विक्रेताओं को दे बैठा। घटना रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव की है।

पिता विमलेश मिश्रा, जो वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी हैं, ने बताया कि उनका बेटा मोमो का बहुत शौकीन है। देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमो की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने बच्चे को बहलाकर घर के जेवर लेने में कामयाबी हासिल की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जब परिवार की सदस्य अलमारी खोलने आईं, तो उन्होंने देखा कि घर में रखी ज्वैलरी गायब है।

बाद में पिता ने बच्चे से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने मोमो खाने के लिए घर की सोने-चांदी की ज्वैलरी मोमो विक्रेताओं को दे दी है। पिता ने रामपुर कारखाना थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना रामपुर कारखाना ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *