योगी सरकार ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी : गाजियाबादकानपुर और फतेहपुर में शुरू होगा संचालन

योगी सरकार ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी : गाजियाबादकानपुर और फतेहपुर में शुरू होगा संचालन
योगी सरकार ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी : गाजियाबादकानपुर और फतेहपुर में शुरू होगा संचालन

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को लखनऊ में गाजियाबाद, कानपुर नगर और फतेहपुर में स्थापित होने वाले निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को संचालन प्राधिकार पत्र सौंपे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के बिल्हौर स्थित महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय तथा फतेहपुर के ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को संचालन की औपचारिक अनुमति प्रदान की। यह स्वीकृति उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम2019 में किए गए संशोधन अध्यादेशों के तहत जारी की गई है।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को उच्च शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नए विश्वविद्यालयों से युवाओं को अपने क्षेत्र मंन ही आधुनिक, रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्होंने संबंधित संस्थाओं से शासन के सभी मानकों और नियमों का पालन करते हुए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *