राघवेंद्र हत्याकांड : पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

राघवेंद्र हत्याकांड : पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश
राघवेंद्र हत्याकांड : पीड़ित पत्नी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

सीतापुर। पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा है। राघवेंद्र बाजपेई की पत्नी रश्मी बाजपेई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मामले की प्रगति, सुरक्षा और अन्य संबंधित मुद्दों से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की सीतापुरबरेली मार्ग पर नेरी पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस बाबा शिवानंद उर्फ विकास राठौर, असलम गाजी और निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल तीनों आरोपी जमानत पर हैं। वहीं, मामले के दो कुख्यात आरोपी राजू तिवारी और संजय तिवारी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

हिस्ट्रीशीटर आरोपी को कोर्ट से मिला अरेस्ट स्टे

हत्याकांड में नामजद हिस्ट्रीशीटर सुमित श्रीवास्तव उर्फ बउवा लाला को न्यायालय से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत मिली हुई है। इसी बीच रश्मी बाजपेई ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले में सुरक्षा सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर प्रकाशित समाचार का भी संज्ञान लिया गया।

पुलिस अधिकारी पर खतरे की आशंका

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए संजय तिवारी के परिवार से जुड़े कुछ लोगों की हरदोई और सीतापुर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई है। संजय तिवारी का पुत्र राहुल और उसका साला मोनिस हरदोई जिले में लूट, हत्या, गैंगस्टर समेत कई गंभीर मामलों में नामजद हैं और दोनों हिस्ट्रीशीटर बताए जाते हैं।

सूत्रों का दावा है कि इन शातिर अपराधियों के निशाने पर पुलिस विभाग का एक अधिकारी भी है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *