राजस्थान से बेंगलुरु में बेटी का अपहरण करने परिवार ने क्यों भेजे गुंडे, किस बात से थे नाराज… किडनैप करके भागने का वीडियो वायरल

राजस्थान से बेंगलुरु में बेटी का अपहरण करने परिवार ने क्यों भेजे गुंडे, किस बात से थे नाराज… किडनैप करके भागने का वीडियो वायरल
Featured Image

बेंगलुरु में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली 21 वर्षीय महिला के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि राजस्थान में रहने वाले महिला के परिवार ने उसे वापस ले जाने के लिए चार लोगों को बेंगलुरु भेजा था. बुधवार को महिला को उसके घर से जबरन ले जाने के बाद आरोपी हुंडई वेन्यू कार से फरार होने लगे, लेकिन तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के दौरान कई वाहनों से टक्कर हो गई.

इस सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए. घटना के बाद सड़क पर मौजूद लोगों ने कार का पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया. मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग आरोपियों को कार से बाहर खींचते और उनकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार चलाने वाला बताया जा रहा एक अन्य आरोपी फरार है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के मेलवास गांव की रहने वाली पूजा ने करीब 9 महीने पहले 23 वर्षीय ओम प्रकाश से शादी की थी. दोनों एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी करने के बाद बेंगलुरु चले गए थे. दोनों अग्रहारा दसराहल्ली इलाके में रह रहे थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि पूजा के परिवार ने इस शादी का विरोध किया और उसे वापस राजस्थान ले जाने के लिए चार लोगों को बेंगलुरु भेजा.

आरोप है कि परिवार की ओर से भेजे गए लोगों ने पूजा को उसके घर से जबरन अपने साथ लिया और हुंडई वेन्यू कार में वहां से निकल गए. कार का नंबर RJ 22 CC 9691 बताया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को लेकर तेज गति से वहां से भाग रहे थे. इसी दौरान वाहन कई अन्य गाड़ियों से टकरा गया, जिससे सड़क पर मौजूद छह लोग घायल हो गए.

3 आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने मामले में राजस्थान निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश (31), करण (25) और अयान (18) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी सद्दाम फरार है. बताया जा रहा है कि घटना के समय वही वाहन चला रहा था. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने उस हुंडई वेन्यू एसयूवी को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल महिला को ले जाने के लिए किया गया था.

अपहरण के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घायलों की पहचान पृथ्वीराज (12), यशिका (9), अमूल (35), मणि (64), जयलक्ष्मी (57) और संतोष (33) के रूप में हुई है. बताया गया है कि जयलक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *