​​​रातभर हुआ कत्ल, वो पार्टी में लगती रही ठुमके! कानपुर पुलिस को कुछ जमी नहीं बात, अब ठोकेगी 100 तीखे सवाल, रो-रोकर राज़ उगलेगी ‘करोड़पति ससुर की हत्यारिन बहू’

​​​रातभर हुआ कत्ल, वो पार्टी में लगती रही ठुमके! कानपुर पुलिस को कुछ जमी नहीं बात, अब ठोकेगी 100 तीखे सवाल, रो-रोकर राज़ उगलेगी ‘करोड़पति ससुर की हत्यारिन बहू’
Featured Image

कानपुर के मशहूर फार्मास्युटिकल ट्रेडर 60 वर्षीय विनीत मनोचा की उनके ही घर में बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. बता दें कि पीड़ित ससुर के शरीर पर 2 दर्जन से ज्यादा यानी 25 से अधिक घाव मिले थे, जिन्हें देखकर साफ पता चलता है कि कातिलों ने उन्हें तड़पा-तड़पाकर मौत के घाट उतारा था. इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने जांच की सुई घर के ही अंदर घुमाई. पुलिस की तफ्तीश में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खुद मृतक की बहू शालू निकली है. आरोप है कि शालू ने अपने ही ससुर को रास्ते से हटाने के लिए एक पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसने अपने साथी राज किशोर के साथ मिलकर इस खूनी खेल को अंजाम दिया. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जिस रात विनीत मनोचा की हत्या हुई, उसी रात बहू शालू और बेटा सुब्रत अपने रिश्तेदारों के साथ एक पार्टी में जमकर नाचे, खाना खाया और चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी.

इस केस का सबसे बड़ा अपडेट तो यह है कि अब पुलिस ने शालू, विशाल और राज किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और सच का पर्दाफाश करने के लिए कोर्ट से 15 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग कर रही है, ताकि शालू से 100 से ज्यादा तीखे सवाल दागकर हत्या के सारे राज़ उगवाए जा सकें.

ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड निकली बहू, 6 लाख में दी थी सुपारी

कानपुर पुलिस के मुताबिक, इस पूरे हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि ट्रेडर विनीत मनोचा की बहू शालू ने रची थी. पुलिस का दावा है कि शालू पिछले तीन महीनों से अपने ससुर को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रही थी. इसके लिए उसने पति के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम को चुना और ससुर के कत्ल के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी तय की. इस खौफनाक साजिश में विशाल का साथ उसके साथी राज किशोर ने दिया. पुलिस के हाथ कॉल डिटेल्स के ऐसे सबूत लगे हैं जिनसे साबित होता है कि मर्डर से पहले शालू और विशाल के बीच सैकड़ों कॉल्स और डिलीट किए गए मैसेज का आदान-प्रदान हुआ था.

कत्ल वाली रात पार्टी में जमकर नाचे, खाए लजीज पकवान

इस मर्डर मिस्ट्री का सबसे खौफनाक और फिल्मी पहलू यह है कि जिस रात विनीत मनोचा की घर में बेरहमी से हत्या की जा रही थी, उसी रात बहू शालू और बेटा सुब्रत फार्मास्युटिकल ट्रेडर्स की एक पार्टी में शामिल होने गए थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पार्टी रात के 3 बजे तक चली. हैरानी की बात यह है कि कत्ल की रात भी शालू और सुब्रत के चेहरे पर कोई स्ट्रेस या घबराहट नहीं थी. वे बिल्कुल नॉर्मल नजर आए, उन्होंने पार्टी में जमकर खाना खाया और दोस्तों के साथ डांस भी किया. इसके बाद वे घर लौटे और ससुर की लाश मिलने का नाटक शुरू किया.

क्या पति को मालूम था कि बाप मरने वाला है? पुलिस खंगाल रही कॉल रिकॉर्ड्स

सिर्फ बहू ही नहीं, बल्कि मृतक के बेटे और शालू के पति सुब्रत मनोचा की भूमिका भी पुलिस की सख्त जांच के दायरे में है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुब्रत को अभी तक कोई क्लीन चिट नहीं मिली है, क्योंकि शुरुआती जांच और सबूतों से उसकी अनकही सहमति होने का शक गहराता है. पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि क्या पति को अपनी पत्नी की इस खूनी साजिश की पहले से भनक थी या नहीं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके लिए सुब्रत के कॉल रिकॉर्ड्स और विशाल के साथ उसके पुराने संपर्कों को खंगाला जा रहा है, क्योंकि सुब्रत ने ही पहले विशाल को दो बार प्राइवेट नौकरियां दिलवाने में मदद की थी.

पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़, परिवार ने नकारा आरोप

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी विशाल और उसके साथी राज किशोर को सोमवार तड़के एनकाउंटर के बाद धर दबोचा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उधर, शालू के परिवार वालों ने पुलिस के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा का कहना है कि उनकी बहन बेकसूर है और वह अपने ससुर से बहुत प्यार करती थी तथा उनकी हर जरूरत का ख्याल रखती थी. बहरहाल, पुलिस अब कस्टडी रिमांड लेकर 100 से ज्यादा तीखे सवालों के लिए इस खौफनाक राज के हर एक पन्ने को पलटने और पर्दाफाश करने की तैयारी में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *