रात को हॉस्टल​​ में घुसता,​​ फिर चुरा लेता महिलाओं के कपड़े… CCTV से हुआ सनकी की करतूत का भंडाफोड़​​

रात को हॉस्टल​​ में घुसता,​​ फिर चुरा लेता महिलाओं के कपड़े… CCTV से हुआ सनकी की करतूत का भंडाफोड़​​
Featured Image

Karnataka News: दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक स्थित बेल्लारे सरकारी महिला छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले एक सिरफिरे चोर को पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुत्तूर तालुक के कोलथिगे निवासी 35 वर्षीय के. रामचंद्र के रूप में हुई है. पिछले कुछ दिनों से बेल्लारे स्थित जिला सरकारी महिला छात्रावास परिसर में सुखाने के लिए टांगे गए छात्राओं के कपड़े लगातार गायब या क्षतिग्रस्त हो रहे थे. जब छात्राओं और हॉस्टल कर्मचारियों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ, तो उन्होंने हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में रात के समय एक व्यक्ति को चुपके से परिसर में घुसकर कपड़े चुराते हुए देखा गया.

घटना की सूचना मिलते ही बेल्लारे पुलिस स्टेशन की टीम हरकत में आई और CCTV फुटेज के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी के. रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से छात्राओं के बीच गहरी दहशत फैल गई है और सरकारी हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उसके इस घिनौने कृत्य के पीछे का मकसद जान रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने अन्य जगहों पर भी ऐसी हरकतें की हैं.

अपने ही मासूम बेटे से चोरी करवाने वाला शातिर चोर बाबाजान गिरफ्तार

वहीं, राजधानी बेंगलुरु के कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक ऐसे पेशेवर और शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपने नाबालिग बेटे को अपराध की दुनिया में धकेल कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाता था. गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान हरिनगर निवासी बाबाजान के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 4 मानव कंकाल, पेड़ पर लटकती 4 रस्सियां कांकसा के जंगल में इंसानों के साथ क्या हुआ?

खिड़की-दरवाजे तोड़कर उड़ाते थे गहने

कोनानाकुंटे थाना क्षेत्र के ओल्लागनहल्ली और कृष्णाप्पा लेआउट में हाल ही में बंद घरों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें दर्ज की गई थीं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। चोर रात के समय घरों की खिड़कियां या पिछले दरवाजे तोड़कर अंदर घुसते थे और अलमारी व लॉकरों से कीमती सामान समेटकर फरार हो जाते थे.

18 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया. पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिनगर स्थित आरोपी के आवास पर छापा मारकर बाबाजान को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर बाबाजान ने कबूल किया कि वह अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर रात में चोरी करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से 161 ग्राम सोने के आभूषण और 150 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *