रात में भिगोकर सुबह खा लें 23 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान

रात में भिगोकर सुबह खा लें 23 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान

Anjeer Benefits For Health : पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन्स खासकर विटामिन C, K, और B6 ,मिनरल्स पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम होते हैं।

रात में भिगोकर सुबह खा लें 23 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान

अंजीर ताजे और सूखे दोनों रूपों में खाना फायदेमंद होता है। सूखा अंजीर विशेष रूप से अधिक पौष्टिक होता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको अंजीर खाने के 5 फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें इस ड्राई फ्रूट के चमत्कारी फायदे।

अंजीर खाने के चमत्कारी फायदे

  • पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद

डॉक्टर या डाइटिशियन के अनुसार, अंजीर में अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। फाइबर मल को नरम बनाने और आंतों की गतिविधियों को सामान्य रखने में मदद करता है। नियमित और संतुलित मात्रा में अंजीर खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे बेहतर गट हेल्थ को सपोर्ट मिल सकता है।

  • हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

अंजीर में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने और बनाए रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी नियंत्रित करता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है।

  •  शरीर को जरूरी मिनरल्स देता है

अंजीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व थोड़ीथोड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। ये मिनरल्स शरीर में अलगअलग महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाते हैं। इसलिए अंजीर को दूध, दही, ओट्स या अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  • स्किन के लिए बेहद फायदेमंद

अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार होती है। इसके अलावा, यह मुहांसों और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिलाता है।

  • हड्डियों को मिलती ताकत

अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और कुछ अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। खासतौर पर सूखे अंजीर में मिनरल्स की मात्रा केंद्रित रूप में मिल सकती है। हालांकि, केवल नहीं होतीं। पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और नियमित शारीरिक गतिविधि वाली संतुलित जीवनशैली भी जरूरी है।

रोजाना कितने अंजीर खाना चाहिए?

आमतौर पर 23 सूखे अंजीर एक सामान्य सर्विंग के तौर पर लिए जा सकते हैं, लेकिन सही मात्रा व्यक्ति की कुल डाइट और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। सूखे अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने का चलन भी है।

अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है या वह ब्लड शुगर नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, तो सूखे अंजीर की मात्रा तय करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *