राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का राष्ट्रीय अभियान, कल देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का राष्ट्रीय अभियान, कल देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में अपना अभियान तेज कर दिया है. पार्टी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस ने इस मामले को जमीनी स्तर तक यानी देश भर के गांवों तक ले जाने की रणनीति बनाई है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 10 जुलाई यानी शुक्रवार को देश भर में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का राष्ट्रीय अभियान, कल देशभर में करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य प्रभारी और वरिष्ठ नेता अलगअलग राज्यों के प्रमुख शहरों में मीडिया को संबोधित करेंगे. कांग्रेस का मकसद इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और संबंधित प्रबंधन से जवाबदेही की मांग करना है. इसे जनहित और पारदर्शिता का मामला बताते हुए, पार्टी इस मुद्दे को देश भर में आम जनता तक ले जाने की तैयारी कर रही है.

सवाल और मांगें सार्वजनिक करेगी कांग्रेस

बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस इस मामले से जुड़े अपने सवाल और मांगें सार्वजनिक करेगी. इसके अलावा, आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया जा सकता है. हालांकि, सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि मंदिर प्रशासन या संबंधित पक्ष इस मामले पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हैं.

कांग्रेस ने PMO, RSSVHP से मांगा जवाब

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत का कहना है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, क्योंकि यह ट्रस्ट उन्होंने ही बनाया. इस ट्रस्ट में विशेष विचारधारा के लोगों को रखा गया और उन्होंने अपने भाईभतीजों को नौकरी पर लगवा दिया.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते, क्योंकि यह ट्रस्ट उन्होंने ही बनाया।

इस ट्रस्ट में विशेष विचारधारा के लोगों को रखा गया और उन्होंने अपने भाईभतीजों को नौकरी पर लगवा दिया।

चढ़ावा चोरी मामले में मगरमच्छों को बचाने के लिए चंद pic.twitter.com/dUc0NeDMVI

— UP Congress July 9, 2026

चढ़ावा चोरी मामले में मगरमच्छों को बचाने के लिए चंद मछलियों को चारा बना दिया गया. इस पूरे मामले में सुई PMO, संघ प्रमुख की तरफ भी जाती है. उन्होंने कहा कि हमें PMO, RSSVHP से जवाब चाहिए. और चढ़ावा चोरी मामले में PMO से जुड़े लोगों और संघ प्रमुख से पूछताछ हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *