रायबरेली : ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

रायबरेली : ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
रायबरेली : ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

बछरावां, रायबरेली : बछरावां राजामऊ मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला रायबरेली थाना क्षेत्र के बछरावां राजामऊ मार्ग पर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के निकट ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गये। बाइक सवार की पहचान करदहा निवासी रोहित के रूप में हुई है।

वहीं आटो में यात्रा कर रहे यात्रियों में रामश्री पत्नी श्यामू साहू , श्यामू साहू निवासी कटरा, संजना पत्नी बिंदराज व अल्का पत्नी राजू निवासी रामपुर गंभीर रूप से घायल हुये हैं। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया।

जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं श्यामू साहू और अल्का की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *