रायबरेली: जीआरपी सिपाही की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, बची महिला की जान

रायबरेली: जीआरपी सिपाही की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, बची महिला की जान
रायबरेली: जीआरपी सिपाही की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, बची महिला की जान

रायबरेली, अमृत विचार : अपनी जान पर खेल कर महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बालबाल टल गया। घटना के समय जनता एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी।

जीआरपी थाना प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि एक महिला यात्री सामान खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी, लेकिन अचानक ट्रेन के गति पकड़ते ही उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया। जिससे उसका पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी।

प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही शिवपूजन चौधरी ने जैसे ही महिला को फिसलते देखा। उसने बिना एक पल गंवाए घटना स्थल की तरफ दौड़ लगा दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सिपाही की सूझबूझ, तत्परता और बहादुरी के कारण महिला की जान सुरक्षित बच गई। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुरी घटना कैद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *