रायबरेली में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी की पिटाई से मौत; आरोपी पति हिरासत में, पांच बच्चे हुए बेसहारा

रायबरेली में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी की पिटाई से मौत; आरोपी पति हिरासत में, पांच बच्चे हुए बेसहारा
रायबरेली में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी की पिटाई से मौत; आरोपी पति हिरासत में, पांच बच्चे हुए बेसहारा

सतांव । गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के पूरे खाले मजरे बथुआ खास गांव में शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अमरनाथ पुत्र पिताम्बर और उनकी पत्नी रीना के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को शराब की लत थी और नशे की हालत में उनके बीच आए दिन झगड़ा होता था।

कहासुनी के बाद मारपीट, मौके पर हुई मौत

बताया गया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अमरनाथ ने रीना की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटें लगने के कारण रीना की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार सुबह घटना की सूचना पर गुरुबक्सगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रीना की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पांच बच्चे हरप्रीत , प्रिंस , प्रवीन , शैलेन्द्र और रुचि मां को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *