रायबरेली में 30 शिक्षकों को मिला कैशलेस हेल्थ कार्ड, अब 5 लाख तक इलाज की सुविधा; जानिए किस योजना का मिला लाभ

रायबरेली में 30 शिक्षकों को मिला कैशलेस हेल्थ कार्ड, अब 5 लाख तक इलाज की सुविधा; जानिए किस योजना का मिला लाभ
रायबरेली में 30 शिक्षकों को मिला कैशलेस हेल्थ कार्ड, अब 5 लाख तक इलाज की सुविधा; जानिए किस योजना का मिला लाभ

रायबरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ किया गया।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिले के उच्च शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड का वितरित किया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों के सदस्यों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं छात्रहितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों का समग्र विकास सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर बेहतर कार्य कर रही है बेसिक/माध्यमिक/उच्च शिक्षा के स्कूलों/कॉलेजों की स्थिति बेहतर की गई है। सरकार शिक्षा के साथ शिक्षकों का भी सम्मान कर रही है। जिसके तहत एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिये कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की, इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, प्राचार्य राजकीय महिला डिग्री कॉलेज प्रीति तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी, अनुज मौर्या सहित उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *