देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू हो गया है. इस बीच रविवार को देश के कई राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाली गई. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. इसके साथ हीबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं औरबीजेपी कार्यकर्ता, स्कूल छात्र, युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया.

तिरंगा पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग से शुरू हुई. इसके बाद सिविल अस्पताल और अटल चौक होते हुए विधानभवन के सामने पहुंची. 9 अगस्त को ही काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस भी है, ऐसे में यात्रा को शहीदों के सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति से जोड़ा गया है. तिरंगा यात्रा के बाद CM योगी काकोरी शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. इस दौरान सीएम योगी ने जनता को संबोधित भी किया.
‘पीएम ने दिया घरों में झंडा फहराने का अधिकार’
उन्होंने कहा कि यह मौका बहुत खास है क्योंकि कुछ ही दिनों में, 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, जिससे झंडे के प्रति सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ के मंत्र को बढ़ावा मिले. उन्होंने कहा कि झंडा संहिता में बदलाव किए गए ताकि आप इसे अपने घरों पर लगा सकें.
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath participates in the ‘Tiranga Yatra’ organised by the BJP in Lucknow. pic.twitter.com/DUAxdeDXOV
— ANI UP/Uttarakhand August 9, 2026
‘कांग्रेस के समय संघर्ष करना पड़ता था’
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था और कोर्ट तक जाना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को यह आज़ादी दी, जिससे लोग गर्व, सम्मान और गौरव के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों पर फहरा सकते हैं.
#WATCH | Lucknow: On the Tiranga Yatra, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “This occasion holds special significance because, in just a few days on August 15th we will celebrate our country’s 80th Independence Day. Prime Minister Modi has empowered you to display the pic.twitter.com/NaWHy3e11w
— ANI UP/Uttarakhand August 9, 2026
‘तिरंगा हमारी आन बान शान है’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा युवा सभी चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ रखता है. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में वंदे मातरम की गूंज है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम कहना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रगानराष्ट्रगीत का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
‘युवाओं में हर चुनौती का सामना करने की क्षमता’
सीएम ने कहा ‘हमारे युवाओं में देश के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि यह ज़रूरी है कि युवाओं की इस ऊर्जा को, जिसमें यह क्षमता है, आगे बढ़ने के लिए सही मंच मिले, उन्हें अपनी पारंपरिक शिक्षा के साथसाथ देश और समाज के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी खुद को तैयार करना चाहिए’. उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP आज पूरे देश में यह ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू कर रही है. उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी में इस यात्रा में 25,000 से 30,000 युवा हिस्सा ले रहे हैं.
#WATCH | Lucknow, UP: On ‘Tiranga Yatra’, Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, “… This day reminds us of a glorious past, keeping those memories alive for the younger generation. Today’s youth must remember how India fought for its independence…” pic.twitter.com/qJjQhZSHDG
— ANI UP/Uttarakhand August 9, 2026
‘प्रधानमंत्री मोदी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना रखते हैं’
योगी ने सवाल करते हुए कहा कि 1947 के तुरंत बाद जो काम किया जाना चाहिए था, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जो सम्मान दिखाया जाना चाहिए था, उसे करने में 75 साल क्यों लग गए?. उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह थी कि कुछ लोगों के लिए सत्ता सबसे ऊपर थी. वहीं इसके उलट प्रधानमंत्री मोदी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना रखते हैं.
9 अगस्त से 15 अगस्त तक BJP का हर घर तिरंगा अभियान चलेगा. 10, 11 और 12 अगस्त को प्रदेश के मंडलों में, जबकि 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों और अन्य स्थानों पर तिरंगा यात्राएं प्रस्तावित हैं. 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत मौन जुलूस और संगोष्ठियां होंगी. वहीं 13 से 15 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों, व्यापारिक संस्थानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा.