रास्ता दिखाने के बहाने सुनसान छत पर ले गए दो युवक, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए आरोपियों के होश

रास्ता दिखाने के बहाने सुनसान छत पर ले गए दो युवक, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए आरोपियों के होश

महाराष्ट्र। आंखों का इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंची 20 साल की युवती के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अस्पताल परिसर में रास्ता दिखाने के बहाने दो युवकों ने युवती को एक सुनसान और जर्जर इमारत की छत पर ले जाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। हालांकि, युवती ने अदम्य साहस दिखाते हुए आरोपी के हाथ पर दांत से काटा और खुद को बचाकर वहां से भाग निकली।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 सितंबर की सुबह संभाजीनगर के प्रसिद्ध घाटी अस्पताल की है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी आंखों का इलाज कराने अस्पताल आई थी, तभी उसकी मुलाकात रोहन रिडलॉन और विशाल चावरिया नाम के दो युवकों से हुई। आरोपियों ने उसे सही विभाग का रास्ता बताने का झांसा दिया और फुसलाकर सुनसान इमारत की छत पर ले गए।

साहसी युवती ने आरोपी के हाथ पर काटा
छत पर पहुंचते ही रोहन ने युवती के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। युवती ने हिम्मत नहीं हारी और डटकर मुकाबला करते हुए आरोपी के हाथ पर काट लिया। हमला अचानक होने से आरोपी संभल नहीं सका और युवती मौका पाकर वहां से सुरक्षित निकल भागने में सफल रही। इस घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। बेगमपुरा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।

लोकेशन ट्रेस कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की, जिसमें पता चला कि, आरोपी विशाल चावरिया जुबली पार्क इलाके में छुपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा मुख्य आरोपी रोहन रिडलॉन वारदात के बाद मुंबई भागने की फिराक में था। हालांकि, बेगमपुरा पुलिस की तत्परता से उसे जालना से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस खंगाल रही साजिश के तार
बेगमपुरा पुलिस थाना प्रभारी प्रविणा यादव ने बताया कि, 112 से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले से पीड़िता का पीछा कर रहे थे या यह कोई सोची-समझी साजिश थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *