​​’रेप और जान से मारने की धमकी दे रहे’, निशु आजाद ने मांगी पुलिस सुरक्षा

​​’रेप और जान से मारने की धमकी दे रहे’, निशु आजाद ने मांगी पुलिस सुरक्षा
Featured Image

23 जून 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल कंटेट क्रिएटर निशु आजाद को रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसलिए निशु ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी है. निशु ने एक वीडियो जारी करके धमकियां देने के आरोप लगाए हैं. वहीं निशु आजाद ने धमकियां मिलने के मामले में संसद मार्ग थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट और IT एक्ट की धाराओं के तहत FIR भी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पुष्टि की जा रही है.

निशु का धमकियों भरे फोन-मैसेज आने का दावा

निशु आजाद ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके फेसबुक अकाउंट एक्स पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं. अलग-अलग नंबरों से कॉल करके उन्हें धमकियां दी जा रही हैं. अलग-अलग फोन नंबरों से धमकियों भरे मैसेज किए जा रहे हैं. हद तब पार हो गई, जब कुछ लोग घर के सामने आकर खड़े होने लगे और चिल्ला-चिल्लाकर उकसाने की कोशिश करने लगे. वे आपस में बातचीत करते हुए चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं कि BJP के सपोर्टर हैं, हम RSS वाले हैं तो हमारा कौन क्या बिगाड़ लेगा? हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता और न कुछ कहा सकता है.

—विज्ञापन—

घर के बाहर खड़े होकर धमकियां देने का आरोप

निशु आजाद ने कहा कि विनोद झाकड़ भैया मिलने के लिए आए थे और जब वे बाहर निकले तो उनको जाते हुए देखकर वे लोग बोले कि तू किससे डर रहा है? ऐसे में मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा खतरे में है. आज घर के बाहर खड़े हैं, कल वे घर में भी घुस सकते हैं. मुझे या मेरे मम्मी-पापा के साथ कुछ हो गया तो उसकी जिम्मेदार कौन लेगा? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस विभाग से अनुरोध है कि मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, क्योंकि मुझे मेरे घरवालों की और घरवालों को मेरी सुरक्षा की चिंता है. इससे पहले की कोई अनहोनी घट जाए, प्लीज मामले में एक्शन लीजिए और सुरक्षा प्रदान कर दीजिए.

निशु आजाद केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, दिल्ली पुलिस को मिली एक दिन की हिरासत

—विज्ञापन—

निशु आजाद को मिला कांग्रेस का खुला समर्थन

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बताया कि कांग्रेस निशु आजाद के साथ खड़ी है. निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज FIR में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और हत्या के प्रयास की धारा जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अब निशु आजाद और उनके पिता को धमकियां मिल रही हैं, जिसके खिलाफ संसद मार्ग थाने जाकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है. कांग्रेस के विधि विभाग के सदस्य ऋषभ रंजन भी थे. थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *