रेल यात्री ध्यान दें ! रूट बदल कर जा सकती है आपकी ट्रेन

रेल यात्री ध्यान दें ! रूट बदल कर जा सकती है आपकी ट्रेन
रेल यात्री ध्यान दें ! रूट बदल कर जा सकती है आपकी ट्रेन

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल यात्रा को और सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से रेलवे मुरादाबादबरेली रेलखंड पर ट्रैक टैंपिंग और अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते पॉवर ब्लॉक लिए जाएंगे। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात अगस्त कुल 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। ट्रैक टैंपिंग और मरम्मत मुरादाबाद मंडल के नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मूंढापांडे, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, परसा खेड़ा, दुगनपुर तथा मिलक स्टेशनों एवं इनके मध्य रेलखंडों पर चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इस दौरान कोयला एवं खाद्यान्न रैक का संचालन प्रभावित न करते हुए ब्लॉक लिए जाएंगे।

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली गाड़ियां
लालगढ़डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 16, 19, 21, 23, 29, 31 जुलाई, चार और छह अगस्त) मुरादाबादचंदौसीबरेली कैंट मार्ग से संचालित होगी। रामपुर जंक्शन का ठहराव निरस्त रहेगा और बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है। जम्मूतवीकोलकाता एक्सप्रेस 16, 19, 21, 23, 29, 31 जुलाई चार और छह अगस्त को रामपुर जंक्शन, मिलक एवं क्लटरबकगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा, जबकि बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। जम्मूतवीहावड़ा एक्सप्रेस 16, 19, 23 जुलाई, छह अगस्त को जम्मूतवीगुवाहाटी एक्सप्रेस 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जम्मूतवीभागलपुर एक्सप्रेस 21 जुलाई और चार अगस्त को जम्मूतवीगुवाहाटी एक्सप्रेस 29 जुलाई, मेरठ सिटीलखनऊ एक्सप्रेस 17, 20, 22, 24, 30 जुलाई, एक, पांच और सात अगस्त को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

बीच रास्ते में रोककर चलाई जाने वाली गाड़ियां
दरभंगाअमृतसर एक्सप्रेस 24, 26, 28, 30 जुलाई, तीन और पांच अगस्त को 90 मिनट, अमृतसरसहरसा एक्सप्रेस एक और पांच को 30 मिनट, मुरादाबादलालकुआं पैसेंजर तीन अगस्त को 45 मिनट, नौतनवाअमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को 90 मिनट, मुरादाबादलालकुआं पैसेंजर 26 जुलाई को 30 मिनट, नई दिल्लीबनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को 30 मिनट, नई दिल्लीडिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट, अमृतसरसहरसा एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *