रेल सेवा से अवधमिथिला ही नहीं, भारतनेपाल के भी संबंध होंगे मजबूत योगी आदित्यनाथ​

रेल सेवा से अवधमिथिला ही नहीं, भारतनेपाल के भी संबंध होंगे मजबूत योगी आदित्यनाथ​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री अयोध्या धाम और श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा के शुभारंभ के पहले लोगों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर इस संबंध में पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा कि अवध और मिथिला के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ‘रोटीबेटी’ के चिरंतन संबंधों में आज एक नवीन स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है.

ने लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मित्र राष्ट्र नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के करकमलों से आज प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम और माता जानकी की जन्मस्थली श्री जनकपुर धाम के मध्य सीधी रेल सेवा का शुभारंभ होगा. प्रभु श्री राम की कृपा से त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करने वाले इस पावन अवसर का साक्षी बनने के लिए मुझे श्री अयोध्या धाम में उपस्थित रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है.

संकल्प का जीवंत प्रमाण ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वास जताया कि युगों से अक्षुण्ण भारत और नेपाल का यह आत्मीयसांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क से और अधिक सुदृढ़ होगा. यह ऐतिहासिक पहल प्रधानमंत्री के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा सुगम होगी तथा धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एकात्मता और क्षेत्रीय समृद्धि को भी नई गति मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *