रोहिणी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

रोहिणी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली: रोहिणी सेक्टर16 स्थित जी4 पॉकेट में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में कई मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में चीखपुकार मच गई और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत धूल के गुबार के साथ जमीन पर आ गिरी। लोगों ने तुरंत पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी।

रोहिणी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

पुलिस, दमकल और NDRF ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनों के साथसाथ रेस्क्यू टीमों को भी लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

चश्मदीद बोले ‘कुछ ही सेकंड में सब खत्म हो गया’
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ‘जोरदार आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। चारों तरफ धूल ही धूल फैल गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।’ फिलहाल प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोग इसकी चपेट में आए और हादसे की असली वजह क्या थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *