रोहित शर्मा की वजह से खत्म हो रहा अजीत अगरकर का करियर, VVS लक्ष्मण भी नही थे अगरकर से खुश​

रोहित शर्मा की वजह से खत्म हो रहा अजीत अगरकर का करियर, VVS लक्ष्मण भी नही थे अगरकर से खुश​

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर को उनके मौजूदा कार्यकाल के बाद एक्सटेंशन मिलने की संभावना नहीं बताई जा रही है।

रिपोर्ट में इसके पीछे रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर लिए गए फैसले और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ कथित मतभेदों को प्रमुख कारण बताया गया है। हालांकि, अजीत अगरकर के भविष्य पर अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लेना है।

रोहित शर्मा की वजह से खत्म हो रहा Ajit Agarkar का करियर

रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चयन समिति, टीम प्रबंधन और बोर्ड के स्तर पर चर्चा हुई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी को देखते हुए चयन समिति नए विकल्पों को पर्याप्त मौके देने पर विचार कर रही थी।

रोहित को वनडे क्रिकेट से आगे बढ़ने का संकेत दिए जाने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। हालांकि, बाद में BCCI की ओर से रोहित के संन्यास से जुड़ी अटकलों को खारिज किया गया। मौजूदा घटनाक्रम में रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है।

समीक्षा बैठक से गैरमौजूदगी भी बनी चर्चा

इंग्लैंड दौरे के बाद मुंबई में हुई महत्वपूर्ण BCCI समीक्षा बैठक में अजीत अगरकर शामिल नहीं हुए थे। उस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और VVS लक्ष्मण मौजूद थे। अगरकर ने निजी कारणों से बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

VVS लक्ष्मण से मतभेद की रिपोर्ट

रिपोर्ट में अगरकर और लक्ष्मण के बीच खिलाड़ियों के प्रबंधन, चोटिल खिलाड़ियों की वापसी और इंडियाए के कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर मतभेद का भी जिक्र है। दोनों के बीच नीतिगत मामलों में अलगअलग राय होने की बात कही गई है।

अगरकर की चयन समिति के कार्यकाल में भारत ने कई सीमित ओवरों के बड़े टूर्नामेंट में सफलता हासिल की है। अब उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाएगा या नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त होगा, इस पर BCCI के निर्णय का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *