Rohit Sharma: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही तीसरे वनडे मैच की तैयारी दोनों ही देशों ने शुरू कर दी है. हालांकि इसके पहले ही एक बड़ी बहस शुरू हो गई है.

दूसरे वनडे के बीच ही खबर आई कि रोहित शर्मा , लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेल सकते हैं और लॉर्ड्स में ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. अब इस मामले पर रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने बड़ा बयान दिया है.
Rohit Sharma को फिटनेस साबित करने की जरुर नही: दिनेश लाड
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ता और कोच रोहित शर्मा को विश्व कप 2027 के प्लान में शामिल नही करना चाहते हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत अगरकर और गौतम गंभीर चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल अब शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करें. हालांकि रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड का मानना है कि हिटमैन को किसी को भी अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत नही है.
स्पोर्टस्टार के मुताबिक, लाड ने कहा कि
“एक कोच होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है. वह वनडे विश्व कप जीतना चाहते हैं. मैंने उनसे बात की है और वह अपने करियर को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने की जरूरत है. उम्र के बावजूद, वह अभी भी पूरी तरह फिट हैं.”
विश्व कप 2027 खेलने को पूरी तरह तैयार हैं Rohit Sharma
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने हिटमैन की तैयारी को लेकर बात करते हुए MyKhel से कहा कि
“मुझे नहीं लगता कि रोहित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, अगर ऐसा होता तो वह संन्यास ले चुके होते. लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और उनके बारे में बहुत चर्चा है. लेकिन मुझे लगता है कि वह वर्ल्ड कप के लिए 100 प्रतिशत योग्य हैं.”
‘विश्व कप 2027 खेल सकते हैं रोहित शर्मा’
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने अपने बयान में ABP से बातचीत में हिटमैन के भविष्य पर बात की है. ABP से बातचीत में जब रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड से पूछा गया कि ऐसी अटकलें हैं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं. इस बारे में आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि
“मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक खेलें. मेरी बस यही इच्छा है कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करें.”