लक्ष्मीपति बालाजी बने टीम इंडिया के नए कोच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी​

लक्ष्मीपति बालाजी बने टीम इंडिया के नए कोच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी​

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को इस सीरीज के लिए इंडिया ए का हेड कोच नियुक्त किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मुकाबलों की शुरुआत 22 सितंबर से पुडुचेरी में होगी। इस दौरे पर दो मल्टीडे मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

Lakshmipathy Balaji को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

लक्ष्मीपति बालाजी को पहली बार इंडिया ए टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी मिली है। वह इससे पहले तमिलनाडु की घरेलू टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स समेत अन्य टीमों के साथ कोचिंग भूमिका निभा चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी कोच की जिम्मेदारी मिली थी।

बालाजी ने भारत के लिए 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। अब उनका अनुभव भारत ए के युवा खिलाड़ियों के साथ काम आएगा। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कप्तानी

इस सीरीज में भारत ए की कप्तानी दोनों प्रारूपों में अलगअलग खिलाड़ियों के हाथों में होगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मल्टीडे मुकाबलों में देवदत्त पडिक्कल टीम की कमान संभालेंगे, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। वहीं तीन वनडे मुकाबलों में रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करेंगे और देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

वनडे टीम में प्रियांश आर्या , रजत पाटीदार , कुमार कुशाग्र , नमन धीर और अर्शिन कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हार्दिक पंड्या भी टीम का हिस्सा हैं, हालांकि उनका चयन फिटनेस मंजूरी के अधीन है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पांच मुकाबले खेले जाएंगे

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज का पहला मल्टीडे मुकाबला 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मुकाबले पुडुचेरी में आयोजित होंगे।

इस सीरीज में लक्ष्मीपति बालाजी की कोचिंग पर भी नजर रहेगी। खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *