लखनऊ : काले कोट में घूम रहे अपराधी, शिकंजा कसेगा विशेष प्रकोष्ठ

लखनऊ : काले कोट में घूम रहे अपराधी, शिकंजा कसेगा विशेष प्रकोष्ठ
लखनऊ : काले कोट में घूम रहे अपराधी, शिकंजा कसेगा विशेष प्रकोष्ठ

लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में जमीन, मकान, भूखंड व संपत्तियों पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त काले कोटधारी अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी की जा चुकी है। इसके लिए पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसका प्रचारप्रसार भी थाने से चौकी स्तर पर किया जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में गठित इस प्रकोष्ठ में पीड़ित सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, हाल के दिनों में ऐसे मामलों की शिकायतें लगातार मिलने के कारण लोगों को इस व्यवस्था की जानकारी देना जरूरी हो गया है।

पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन रिट याचिका अनिल कुमार खन्ना बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य में दो दिसंबर 2023 को पारित आदेश के अनुपालन में 8 दिसंबर, 2023 को पुलिस आयुक्त ने विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया। इसका नोडल अधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त को नामित किया था। इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य ऐसे अधिवक्ताओं के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की निगरानी करना है। जो संगठित गिरोह बनाकर लोगों की जमीन, भवन, प्लाट और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में इस प्रकोष्ठ की जानकारी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक मीडिया और अन्य माध्यमों से व्यापक रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिए थे। पुलिस के मुताबिक, पहले भी इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफार्म के जरिए इसका प्रचार किया गया था, लेकिन वर्तमान में दोबारा शिकायतें मिलने के कारण इसका पुन प्रचारप्रसार किया जा रहा है।

जेसीपी कानूनव्यवस्था कार्यालय का 36 नंबर कमरा मिला

विशेष प्रकोष्ठ कानून एवं व्यवस्था के कार्यालय में कक्ष संख्या36 में संचालित है। यहां उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में शिकायतों की सुनवाई की जाती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उपनिरीक्षक रामेश्वर तिवारी को प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। शिकायतकर्ता सीधे कार्यालय पहुंचकर आवेदन दे सकते हैं। साथ ही उनके मोबाइल नंबर पर 9454634500 भेज सकते हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर शिकायत दर्ज कराने और नियमानुसार कार्रवाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि लोगों से अपील की है कि यदि अधिवक्ता के वेश में कोई व्यक्ति या गिरोह संपत्ति पर अवैध कब्जा, धमकी, धोखाधड़ी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मिले तो उसकी शिकायत विशेष प्रकोष्ठ में दर्ज कराएं, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *