लखनऊ के कराटे खिलाड़ियों का बांग्लादेश में जलवा, दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; सिल्वरब्रॉन्ज पर भी कब्जा

लखनऊ के कराटे खिलाड़ियों का बांग्लादेश में जलवा, दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; सिल्वरब्रॉन्ज पर भी कब्जा
लखनऊ के कराटे खिलाड़ियों का बांग्लादेश में जलवा, दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; सिल्वरब्रॉन्ज पर भी कब्जा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कराटे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। बांग्लादेश में आयोजित 10वीं दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और एशियन कराटे फेडरेशन की देखरेख में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन द्वारा 15 से 19 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर, अंडर21 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। साथ ही द्वितीय अंडर14 दक्षिण एशिया कराटे कप का भी आयोजन किया गया।

लखनऊ की चौकड़ी ने जीता गोल्ड

बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में लखनऊ के वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा और तन्मय पटेल की टीम ने शानदार तालमेल और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के आगे मेजबान बांग्लादेश की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी चमके खिलाड़ी

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि टीम स्पर्धा के अलावा व्यक्तिगत मुकाबलों में भी लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, टीम काता में स्वर्ण पदक जीतने वाले वेदांत सिंह ने बालक जूनियर कुमिते के 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की।

खिलाड़ियों को मिली बधाई

लखनऊ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आनन्देश्वर पाण्डेय, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू और अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *