लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड​

लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग; बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड​

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा स्टेट में गुरुवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग सहारा स्टेट के मुख्य गेट के पास बने पार्किंग एरिया में लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी ऊंचीऊंची लपटें दूर से दिखाई देने लगीं. आग से उठने वाला धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक आसमान में नजर आया. इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सहारा स्टेट के मुख्य गेट के पास स्थित पार्किंग एरिया में शाम करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई. शुरुआत में आग की लपटें छोटी थीं, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने विकराल रूप ले लिया. पार्किंग एरिया से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए. आसमान में दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. इसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

14 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें सक्रिय हो गईं. सबसे पहले गोमतीनगर फायर स्टेशन से एक यूनिट मौके पर पहुंची और आग बुझाने का मोर्चा संभाला. इसके बाद गोमतीनगर से एक और फायर टेंडर भेजा गया. आग की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज से भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया. बाद में फायर ब्रिगेड की कुल 14 गाड़ियां आग बुझाने के अभियान में जुट गईं.

फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. आग की लपटें काफी ऊंची होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में टीमें जुटी हुई हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *