लखनऊ में दिखा देशभक्ति का सैलाब, 2 हजार फीट लंबे तिरंगे की ह्यूमन चेन ने खींचा सबका ध्यान

लखनऊ में दिखा देशभक्ति का सैलाब, 2 हजार फीट लंबे तिरंगे की ह्यूमन चेन ने खींचा सबका ध्यान
लखनऊ में दिखा देशभक्ति का सैलाब, 2 हजार फीट लंबे तिरंगे की ह्यूमन चेन ने खींचा सबका ध्यान

लखनऊ, अमृत विचार: स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को राजधानी की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा में 30 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कदमताल की। यात्रा के मार्ग में जगहजगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री और तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई यात्रा सिविल अस्पताल होते हुए विधान भवन पहुंची। मुख्यमंत्री के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की दो छात्राएं दोनों ओर तिरंगा लेकर कदमताल करती रहीं। बच्चों और युवाओं के उत्साह से पूरा मार्ग राष्ट्रप्रेम के नारों से गूंजता रहा। यात्रा में शामिल बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का संकल्प भी लिया। सरकारी और निजी स्कूलों के हजारों छात्रछात्राओं ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुष्पवर्षा के बीच तिरंगा यात्रा आगे बढ़ती रही।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विधान भवन के पास एक निजी डिफेंस एकेडमी के बच्चों ने भी विशेष आयोजन किया। विद्यार्थियों ने विधान भवन से हजरतगंज चौराहे तक करीब दो हजार फीट लंबे तिरंगे की मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया।

तिरंगा लेकर चलते देखना गर्व का क्षण

यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने इसे गर्व और प्रेरणा का अनुभव बताया। दसवीं के छात्र आर्यन ने कहा कि इतने बच्चों और लोगों को एक साथ तिरंगा लेकर चलते देखना गर्व का क्षण रहा। 11वीं की छात्रा अनन्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ तिरंगा लेकर चलने से देश के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत हुई।

सेना में जाने का संकल्प हुआ मजबूत

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र विवेक ने कहा कि तिरंगा उनके लिए देश की आनबान और शान का प्रतीक है और इस यात्रा ने सेना में जाने के संकल्प को और मजबूत किया। वहीं बच्चों के साथ यात्रा में शामिल कविता सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का अवसर बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *