लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 24 लाख की दवाएं सील, जांच शुरू

लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 24 लाख की दवाएं सील, जांच शुरू
लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 24 लाख की दवाएं सील, जांच शुरू

अमृत विचार, लखनऊ: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस ने लखनऊगोंडा में नकली व अवैध दवाओं के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। अमीनाबाद और बख्शी का तालाब में छापेमारी कर करीब 24 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं सील की गईं।

जांच में 31 दवाओं के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों को कई दवाओं के लेबल में प्रिंटिंग और स्पेलिंग में त्रुटियां मिली हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बिना लाइसेंस और बिना बिल दवाओं की बिक्री का भी मामला सामने आया है।

अधिकारियों के अनुसार रैकेट के तार राजस्थान से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। गोंडा में प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं के अवैध भंडारण का भी खुलासा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *