
दिल्ली क्राइम न्यूज. यह घर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सटे पहाड़गंज इलाके में पड़ता था. इस घर में सुबह से देर रात तक नए-नए लोगों की आवाजाही बनी रहती थी. एक दिन इस घर पर दिल्ली पुलिस की निगाह पड़ गई. गतिविधियां संहेद पैदा करने वाली थीं, लिहाजा निगाहें पैनी कर दी गईं. लगातार निगाह रखने के बाद पुलिस ने इस घर में घुसने का फैसला किया. लेकिन, सिर्फ संदेह के आधार पर सीधे घर में घुसना कई समस्याएं पैदा कर सकती थीं. लिहाजा, एक पुलिस कर्मी को डिकॉय कस्टमर बनाकर भेजा गया.
घर के भीतर घुसने के साथ ही पुलिसकर्मी को पूरा खेल समझ में आया गया. सबकुछ पूरी तरह से पुख्ता करने के बाद पुलिसकर्मी ने अपने साथियों को सिग्नल पास कर दिया. वहीं सिग्नल मिलते ही पूरी पुलिस टीम ने घर के भीतर धावा बोल दिया. पुलिस को देखते हुए घर के भीतर लगभग भगदड़ सी मच गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ लोग अपने कपड़े समटे कर भागने लगे तो कुछ सहमी हुई कुछ युवतियां मदद की गुहार लगाने लगी. इस पूरी कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को अरेस्ट कर 8 युवतियों को रेस्क्यू किया है.
स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस के अनुसार, नबी करीम थाना पुलिस को इंटेल मिला था कि मुल्तानी ढांडा इलाके के एक मकान में एक स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. यह स्पा मकान की तीसरी मंजिल में था. इंटेल को वैरिफाई करने के लिए पुलिस ने डिकॉय कस्टमर का सहारा लिया. इस डिकॉय कस्टम के जरिए स्पा में चल रही गतिविधियों के बारे में पुख्ता जानकारी इकट्ठा की गईं. वहीं, तमाम सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस टीम ने छापा मार दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया है.
4 आरोपियों को किया गया अरेस्ट
छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्पा मालिक विवेक कुमार, मैनेजर दशरथ मंडल, अमन और गुड्डू कर्मकार के रूप में हुई है. शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने स्पा से अवैध गतिविधियां चलाने और इसमें मदद करने की बात कही जा रही है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रैकेट कितने समय से चल रहा था. इसके अलावा इस नेटवर्क में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं और उनकी क्या भूमिका थी.