लड़की के घर के बाहर इंतजार करो… वायरल बयान पर घिरे Allu Arjun, सोशल मीडिया पर मचा विवाद

लड़की के घर के बाहर इंतजार करो… वायरल बयान पर घिरे Allu Arjun, सोशल मीडिया पर मचा विवाद

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हैदराबाद में आयोजित एक फैन मीट के दौरान अभिनेता की कही गई एक बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके बयान को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी करार दिया है।

लड़की के घर के बाहर इंतजार करो… वायरल बयान पर घिरे Allu Arjun, सोशल मीडिया पर मचा विवाद

क्या बोले थे अल्लू अर्जुन?
फैन मीट के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने समर्थकों और आलोचकों से ऑनलाइन ट्रोलिंग और फैन वॉर से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को उन लोगों को ट्रोल करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए जिन्हें वे पसंद नहीं करते, बल्कि अपना समय उन चीजों पर लगाना चाहिए जो उन्हें खुशी देती हैं।

इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “जिस लड़की को पसंद करते हो, उसके घर के बाहर जाकर इंतजार करो।” अभिनेता का यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विवाद की वजह बन गया।

सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?
अल्लू अर्जुन का पूरा संदेश ऑनलाइन नफरत और फैन वॉर को खत्म करने पर केंद्रित था, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह का बयान स्टॉकिंग और उत्पीड़न जैसी गलत हरकतों को सामान्य बनाने वाला संदेश दे सकता है।

कई लोगों ने यह भी कहा कि बड़े सितारों को सार्वजनिक मंच पर बोलते समय अपने शब्दों का चयन बेहद सोचसमझकर करना चाहिए, क्योंकि उनके करोड़ों प्रशंसक उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं।

कुछ लोगों ने किया अभिनेता का बचाव
वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अल्लू अर्जुन के समर्थन में भी उतरे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि अभिनेता ने यह बात केवल मजाक में कही थी और उनके पूरे बयान के संदर्भ को नजरअंदाज कर दिया गया। समर्थकों का मानना है कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि उनका मकसद केवल लोगों को ट्रोलिंग और नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *