लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर… ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में हुई चोरी

लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर… ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में हुई चोरी

Greater Noida Theft: ग्रेटर नोएडा की इकोटेक1 थाना क्षेत्र स्थित इमलिया गांव में दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस अधीक्षक के बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोर देर रात मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी नकदी, लाखों रुपये के सोनेचांदी के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर… ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में हुई चोरी

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक, इमलिया गांव निवासी यशवंत ने बताया कि उनके चचेरे भाई अजब सिंह दिल्ली पुलिस में ASP के पद पर तैनात हैं. उनका इमलिया गांव में एक मकान है, लेकिन कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे. इसी दौरान बदमाशों ने बंद पड़े मकान की रैकी की. फिर देर रात करीब 12 बजे ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए.

नकदी जेवर और कीमती सामान लेकर हुए फरार

यशवंत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर देर रात बंद पड़े मकान में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये की कीमती सोनेचांदी के आभूषण और कुछ कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए. परिवार जब वापस मकान में पहुंचा तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

CCTV से की जा रही है आरोपियों की पहचान

वहीं घटना की सूचना मिलते ही इकोटेक1 पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और कितने लोग इसमें शामिल थे.

फिलहाल थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है. अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *