लातूर में कुंडली का दोष दूर करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार​​​​​​​​​​

लातूर में कुंडली का दोष दूर करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार​​​​​​​​​​

महाराष्ट्र के लातूर में कुंडली का दोष दूर करने का झांसा देकर 17 साल की लड़की से एक शख्स ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाकरे चौक के रहने वाले रामेश्वर महाराज ने लड़की को यकीन दिलाया कि उसकी कुंडली में कोई समस्या है, जिसे ठीक करने के लिए कुछ खास अनुष्ठान करने होंगे।

समस्या ठीक करने के नाम पर उसने लड़की के घर पर ही उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने लड़की को यह भी कहा कि वह इस बारे में किसी को न बताए, वरना कुंडली का दोष वापस आ जाएगा।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *