लिवइन में रहने से पहले 9 शर्तों वाला एग्रीमेंट! बच्चे का हक, खर्च और प्रॉपर्टी तक सबकुछ तय; Insta पर हुआ था प्यार​

लिवइन में रहने से पहले 9 शर्तों वाला एग्रीमेंट! बच्चे का हक, खर्च और प्रॉपर्टी तक सबकुछ तय; Insta पर हुआ था प्यार​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद लिव इन का एक अनोखा मामला सामने आया है. अमरोहा की रहने वाली एक महिला का मुरादाबाद के युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ. फिर महिला अपने पति को छोड़कर शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी है. दोनों ने 100 रुपये के स्टांप पर अपने रिश्ते को नोटरी भी कराया है. इसमें साथ रहने के लिए 9 शर्तें बताई गई हैं.

जानकारी के मुताबिक अमरोहा की रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी राघव पहले से शादीशुदा है. उसका कहना है कि उसका पहला पति शराबी है और आए दिन मारपीट करता है. इसी क्रम में रोशनी इंस्टाग्राम के जरिए मुरादाबाद के रहने वाले अमित कुमार के संपर्क में आई और दोनों में प्यार हो गया. फिर धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया.

वायरल हो रहा इकरारनामा

दोनों ने अपने इस रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर बाकायदा एक इकरारनामा भी तैयार कराया है. जिसमें साथ रहने से लेकर भविष्य की जिम्मेदारियों तक कुल 9 शर्तें दर्ज की गई हैं. इस मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि अमित कुमार पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पहली पत्नी और उसके दो बच्चे भी साथ रहते हैं. दोनों द्वारा तैयार किए गए इस स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर और नोटरी की मुहर भी मौजूद है.

अलग अलग रहेंगी दोनों महिलाएं

जानकारी के मुताबिक रोशनी अमित के घर तो पहुंच गई है, लेकिन अमित की पहली पत्नी से उसे अपने साथ रखने से इनकार किया है. बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति में रोशनी उसी घर में अमित की पहली पत्नी से अलग रहेगी. हालांकि उसने इकरारनामा में स्वीकार किया है कि अमित की पहली पत्नी से पैदा हुए बच्चों से वह कोई भेदभाव नहीं करेगी.

ये हैं साथ रहने की नौ शर्तें

1. साथ रहने की सहमति: दोनों पक्षों ने अपनी आज़ाद मर्जी से एकदूसरे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहना स्वीकार किया है.

2. संतान की मान्यता: भविष्य में दोनों के संसर्ग से उत्पन्न संतान द्वितीय पक्ष की जायज़ संतान मानी जाएगी.

3. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। संपत्ति और खर्च की जिम्मेदारी: ऐसी संतान का द्वितीय पक्ष की चल व अचल संपत्ति में पूर्ण अधिकार होगा, और द्वितीय पक्ष उसके भरणपोषण, शिक्षा, दवाई व शादीविवाह का पूरा खर्च उठाएगा.

4. दस्तावेज़ों में पिता का नाम: उत्पन्न संतान के आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज़ों में द्वितीय पक्ष पिता के रूप में अपना नाम दर्ज कराएगा.

5. प्रथम पक्ष के कर्तव्य: प्रथम पक्ष लिवइन रिलेशनशिप में ठीक से रहेगी, शिकायत का मौका नहीं देगी और अपने कर्तव्यों का पालन करेगी.

6. द्वितीय पक्ष के कर्तव्य: द्वितीय पक्ष प्रथम पक्ष के उचित खर्च पूरे करेगा, किसी प्रकार का मानसिक या शारीरिक कष्ट नहीं देगा और सुखसुविधाओं का ध्यान रखेगा.

7. पूर्व बच्चों की देखभाल: प्रथम पक्ष द्वितीय पक्ष की पूर्व पत्नी से हुई संतानों की अपने ही बच्चों की तरह देखभाल व पालनपोषण करेगी.

8. आपसी पालन व शिकायत न करना: दोनों पक्षकार इस इकरारनामे का पालन करेंगे और एकदूसरे को शिकायत का मौका नहीं देंगे.

9. बाहरी दखलअंदाज़ी का अधिकार नहीं: दोनों पक्षों के बीच हुए इस समझौते/इकरारनामे में किसी अन्य व्यक्ति को एतराज़ करने का कोई अधिकार नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *