लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी के बाद ‘द हंड्रेड’ का लुत्फ उठाने पहुंचे रोहित शर्मा, ओवल में नीता अंबानी के साथ आए नजर

लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी के बाद ‘द हंड्रेड’ का लुत्फ उठाने पहुंचे रोहित शर्मा, ओवल में नीता अंबानी के साथ आए नजर

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ‘द हंड्रेड’ के ओपनिंग मैच का लुत्‍फ उठाने ओवल पहुंचे।

लॉर्ड्स में ऐतिहासिक पारी के बाद ‘द हंड्रेड’ का लुत्फ उठाने पहुंचे रोहित शर्मा, ओवल में नीता अंबानी के साथ आए नजर

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ‘द हंड्रेड’ के ओपनिंग मैच का लुत्‍फ उठाने ओवल पहुंचे। लीग के पहले मैच में MI लंदन का सामना सनराइजर्स लीड्स से हुआ। लॉर्ड्स में सीरीज का निर्णायक मैच हारने के बावजूद रोहित ने 110 गेंदों पर 138 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

नीता अंबानी के साथ नजर आए

मुकाबले के लिए स्टैंड्स में जाने से पहले रोहित को फैंस के साथ बातचीत की। इतना ही नहीं कुछ फैंस ने रोहित के साथ सेल्‍फी भी ली। पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की सिस्टर टीम MI लंदन का मैच देखने के लिए वहां मौजूद थे। रोहित को MI की मालकिन नीता अंबानी के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया। उनका यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।

दबाव में गरजा रोहित का बल्‍ला

लॉर्ड्स में होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे मैच से पहले रोहित पर काफी दबाव था। ऐसी खबरें थीं कि इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI उन्हें टीम से हटाने पर विचार कर रहा था। लॉर्ड्स मैच से पहले खेले गए 8 वनडे मैचों में रोहित का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 30.1 की औसत और 88.6 के स्ट्राइक रेट से कुल 241 रन बनाए थे। इस दौरान वह 1 अर्धशतक ही लगा पाए थे।

संन्‍यास नहीं लेंगे रोहित

BCCI ने साफ किया कि लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच भारत के लिए रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा। इसके बाद सबकी नजरें इस बात पर थीं कि भारतीय ओपनर तीसरे वनडे में कैसा प्रदर्शन करते हैं। रोहित पवेलियन से सेट होकर ही मैदान पर उतरे। उन्‍होंने अपने बल्‍ले से आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

रोहित ने ठोका शतक

388 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम को रोहित और कप्‍तान शुभमन गिल ने जोरदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। हिटमैन ने 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित ‘होम ऑफ क्रिकेट’ में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।
रोहित ने 110 गेंदों पर 138 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 17 चौके और 5 सिक्‍स भी ठोके। मैच के रोहित ने संन्यास की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उनका काम बस मैदान पर जाकर खेलना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है, न कि बाहर की बातों की परवाह करना।

शोरशराबा होता रहेगा

शर्मा ने कहा, “मेरा काम खेलना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना। डेब्यू के समय से ही मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब से मैंने डेब्यू किया है तब से ही शोरशराबा होता रहा है। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह शोरशराबा होता रहेगा। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर कैसा प्रदर्शन करता हूं। मैं टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करना चाहता हूं। मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।”

रोहित ने कहा, “अगर शोरशराबा न हो, तो मजा नहीं आता। मेरा काम अंदर का है और उनका काम बाहर का। मैं इसे इसी तरह देखता हूं।” अब भारत सितंबर के आखिर में शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सामना करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *