लोडेड पिस्तौल लहराते हुए मायके में घुसी, पिता और भाभी के साथ सरेआम किया कांड; 25 मिनट बाद फिर मचाया ऐसा भयंकर उत्पात!

लोडेड पिस्तौल लहराते हुए मायके में घुसी, पिता और भाभी के साथ सरेआम किया कांड; 25 मिनट बाद फिर मचाया ऐसा भयंकर उत्पात!
Featured Image

Ghaziabad Daughter Threatens Father Sister In Law Pistol CCTV: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन कॉलोनी की है जहां ढ़ाई साल बेटी मायके आई थी. घर से भागकर लव मैरिज की थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मायके पहुंचते ही लोडेड पिस्टल निकाली और अपने सगे पिता और भाभी के ऊपर तान दी. 8 सितंबर की शाम करीब 5 बजे हुई वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें बेटी और मायके वालों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे ने होश उड़ा दिए हैं. बेटी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने जमकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी, बात यहीं खत्म नहीं हुई, हंगामा बढ़ने पर वह एक बार तो घर से चली गई, लेकिन महज 25 मिनट बाद वह अपने दोस्त के साथ फिर लौटी और गुस्से में मेन गेट तोड़कर जबरन घर के अंदर घुस गई. उसने सरेआम पिता और भाभी के सामने पिस्तौल लहराई और उन्हें गोली से उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई. यह पूरा हाई-वोल्टेज और फिल्मी ड्रामा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर ली है.

कार लोन के वेरिफिकेशन पर भड़की बेटी, पिता और भाभी से की मारपीट

साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन कॉलोनी में रहने वाले हितेश तोमर की बेटी प्रियंका तोमर करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर अलग रहने लगी थी. 8 सितंबर की शाम को वह अचानक अपने एक दोस्त के साथ घर आई और पिता से कार लोन के कागजात वेरिफ़ाई करने की जिद करने लगी. जब पिता हितेश तोमर ने ऐसा करने से मना किया, तो प्रियंका तैश में आ गई और पिता को गंदी-गंदी गालियां देने लगी. बीच-बचाव करने आई अपनी भाभी पर भी उसने हाथ उठा दिया और घर में जमकर उत्पात मचाया. आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख वह एक बार तो वहां से चली गई, लेकिन उसके मन का गुस्सा शांत नहीं हुआ था.

25 मिनट बाद लौटी कलयुगी बेटी, मेन गेट तोड़कर घर में घुसी

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 25 मिनट के भीतर प्रियंका अपने दोस्त के साथ फिर से घर पर आ धमकी. इस बार उसका रूप और भी ज्यादा खतरनाक था. उसने गुस्से में घर का मेन गेट तोड़ डाला और जबरन अंदर घुस गई. आरोप है कि अंदर घुसते ही उसने अपने ही पिता और भाभी पर पिस्तौल तान दी और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगी. अपनी जान बचाने के लिए पिता और डर से सहमी भाभी ने किसी तरह भागकर पहली मंजिल पर छिपकर अपनी जान बचाई. यह पूरी खौफनाक करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे वह बेखौफ होकर पिस्तौल लहरा रही है.

सीसीटीवी फुटेज बना सबूत, अब शिकंजा कसेगी पुलिस

घटना के अगले ही दिन यानी 9 सितंबर को पीड़ित पिता हितेश तोमर ने साहिबाबाद थाने में बेटी प्रियंका तोमर और उसके दोस्त के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए साहिबाबाद के एसीपी अमित सक्सेना ने तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है जो इस मामले में सबसे बड़ा सबूत बन गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बेटी और उसके साथी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *