वंदे भारत में क्लीनिंग स्टाफ को मिला लावारिस बैग, खोलते ही दंग रह गए कर्मचारी… ईमानदारी पर मुरीद हो गए विदेशी यात्री​

वंदे भारत में क्लीनिंग स्टाफ को मिला लावारिस बैग, खोलते ही दंग रह गए कर्मचारी… ईमानदारी पर मुरीद हो गए विदेशी यात्री​

New DelhiVaranasi Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की एक मिसाल वाराणसी से सामने आई है. यहां नई दिल्लीवाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफाई और नियमित रखरखाव के समय कर्मचारियों को एक काले रंग का लावारिस बैग मिला. बैग में 2.11 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा थी. इसके अलावा बैग में अमेरिका, श्रीलंका और सिंगापुर की करंसी भी मिली. भारतीय और विदेशी मुद्रा की कुल कीमत 3.44 लाख रुपये थी.

रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और रेलवे सुरक्षा बल को इसकी सूचना दी. फिर बैग की जांच के बाद उसको उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया गया. बैग सिंगापुर के एक निवासी लिम वेन शेंग का था. उनको उनका बैग और समान वापस मिल गया. स्टेशन निदेशक की मौजूदगी में उनको बैग सौंपा गया. रेल मदद पर शिकायत मिलने के बाद यात्री की पहचान की गई.

कोच E1 की सीट संख्या 35 के पास मिला बैग

जानकारी के अनुसार, सिंगापुर के पर्यटक लिम वेंग शांग शुक्रवार 20 नवंबर को ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्लीवाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी आए थे. वो वाराणसी जंक्शन पर ट्रेन से उतर गए. उनका एक काला बैग कोच में ही रह गया. लिम वेंग शांग उस समय इसके बारे में नहीं जान पाए. ट्रेन जब यार्ड में पहुंची और कर्मचारियों ने नियमित सफाई और जांच शुरू की तो कोच E1 की सीट संख्या 35 के पास यह बैग मिला.

कर्मचारियों ने बैग को देखा. उनको लगा कि किसी यात्री का ये बैग गलती से उससे छूट गया है. फिर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बैग की जांच के दौरान उसमें कुल 2.11 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के अलावा 1,000 अमेरिकी डॉलर, 1,22,000 श्रीलंकाई रुपये और 66 सिंगापुर डॉलर मिले.

लिम वेंग शांग बैग न मिलने से हुए परेशान

इसके बाद रेलवे अधिकारियों की ओर से सामान के वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई. अधिकारियों ने बैग में रखे सामान और नकदी का विवरण तैयार किया, ताकि वो इसे सही व्यक्ति को सौंप सके. इधर जब लिम वेंग शांग एहसास हुआ कि उनका बैग गायब हो गया है, तो वो परेशान हो गए. उन्होंने रेल मदद पर शिकायत की और रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया.

भारतीय रेलवे का आभार जताया

उन्होंने अधिकारियों को अपने लापता बैग और उसमें रखे सामान के बारे में जानकारी दी. पर्यटक की ओर से दी गई जानकारी और बैग में मौजूद सामान के विवरण का मिलान करने के बाद रेलवे अधिकारियों ने उनकी पहचान की पुष्टि की. उनसे जरूरी पूछताछ भी की गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बाद में सिंगापुर के पर्यटक को उनका सामान वापस कर दिया गया.बैग वापस मिलने पर लिम वेंग शांग ने भारतीय रेलवे और संबंधित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कर्मचारियों की ईमानदारी की तारीफ की. वहीं एक दूसरी घटना में वदें भारत से एक महिला यात्री की अंगूठी भी सुरक्षित लौटाई गई. वंदे भारत में बर्थ पर महिला की अंगूठी छूट गई थी. ट्रेन मैनेजर ने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद महिला की मदद की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *