वक्फ बोर्ड जिस जमीन को कब्रिस्तान बोलता था, सपाई वहां से दलितों और गरीबों को उजाड़ देते थे : CM योगी

वक्फ बोर्ड जिस जमीन को कब्रिस्तान बोलता था, सपाई वहां से दलितों और गरीबों को उजाड़ देते थे : CM योगी
वक्फ बोर्ड जिस जमीन को कब्रिस्तान बोलता था, सपाई वहां से दलितों और गरीबों को उजाड़ देते थे : CM योगी

बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बस्ती में आयोजित एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। 504 करोड़ से अधिक लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय वक्फ बोर्ड द्वारा किसी भूमि को कब्रिस्तान घोषित किए जाने के बाद वहां रहने वाले गरीब, दलित और वंचित परिवारों को बेदखल कर दिया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यदि किसी जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति या कब्रिस्तान बताया जाता था तो उस पर सवाल उठाने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में गरीबों और दलितों को हटाने का काम समाजवादी पार्टी के लोग करते थे।

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि बसपा और कांग्रेस पर भी इसी तरह की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों के शासनकाल में आम लोगों की समस्याओं की बजाय अन्य मुद्दों को प्राथमिकता दी जाती थी।

गोरखपुर सांसद रहने के दौरान की घटना सुनाई

मुख्यमंत्री ने अपने संसदीय कार्यकाल का एक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब बस्ती में समाजवादी पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष के घर के पास कब्रिस्तान के नाम पर कब्जे का विवाद सामने आया था। उनके अनुसार, संबंधित नेता ने स्वयं उनसे मदद मांगी थी। योगी ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर उस जमीन को कब्जे से बचाने में सहायता की थी।

84 कोसी परिक्रमा का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें 84 कोसी, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजनों में बाधाएं खड़ी करती थीं, जबकि वर्तमान सरकार आस्था का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा कि मखौड़ा धाम से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के मार्ग को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है और अयोध्या रिंग रोड परियोजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

‘डबल इंजन सरकार आस्था और विकास दोनों को दे रही प्राथमिकता’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था के संरक्षण के साथसाथ आधारभूत ढांचे के विकास पर भी समान रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ रही हैं और प्रदेश का समग्र विकास भी तेज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *