वांगचुक को पुलिसवाले उठा ले गये, दीपके बोले गालियां देकर मुझे पीटा गयाप्रदर्शनकारियों का हंगामा

वांगचुक को पुलिसवाले उठा ले गये, दीपके बोले गालियां देकर मुझे पीटा गयाप्रदर्शनकारियों का हंगामा

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतरमंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया।

वांगचुक को पुलिसवाले उठा ले गये, दीपके बोले गालियां देकर मुझे पीटा गयाप्रदर्शनकारियों का हंगामा

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। मैं भी आज से अनशन शुरू करूंगा। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं।

वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन 9.5 किलो से ज्यादा कम हो गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर इलाज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *