विधायक के फार्म हाउस में दरिंदगी: सारा दिन वर्दी वालों का गुनाह छिपाए रही पुलिस, पीड़िता ने गूगल से तलाशा ये नंबर

विधायक के फार्म हाउस में दरिंदगी: सारा दिन वर्दी वालों का गुनाह छिपाए रही पुलिस, पीड़िता ने गूगल से तलाशा ये नंबर
Featured Image

23 वर्षीय युवती के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर से विधायक के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी खुद वर्दी वाले हैं। एक सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और हसनपुर कोतवाली का दरोगा व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही है।

मंगलवार की रात को ही पुलिस ने सभी आरोपी हिरासत में ले लिए थे। लेकिन सारी कार्रवाई इतनी खामोशी के साथ हुई जो बाहर सूचना न पहुंच सके। आला अफसरों को भी पूरी जानकारी नहीं दी गई।

उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा का हसनपुर में डीडी के नाम से फार्म हाउस है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस फार्म हाउस में बीस से भी ज्यादा कमरे हैं। हसनपुर कोतवाली में युवती ने जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक मंगलवार की रात को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *