विराट कोहली और गौतम गंभीर में इस बात पर है अनबन, भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा “ये सब सिर्फ….

विराट कोहली और गौतम गंभीर में इस बात पर है अनबन, भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा “ये सब सिर्फ….

Virat Kohli: भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों कि ODI सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीता था। वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बाजी मारी है। अब इस सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला है, जिसके लिए दोनों ही टीमें मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं।

विराट कोहली और गौतम गंभीर में इस बात पर है अनबन, भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा “ये सब सिर्फ….

लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से आग पकड़ रही है कि विराट कोहली और भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। जिसके बाद बीते दिन हुई प्रेस कॉन्फेंस के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने विराट और गंभीर को लेकर क्या कहा तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।

क्या गंभीर और Virat Kohli के बीच है अनबन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम को अगले साल वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेना है, ऐसे में टीम की ऐसी खबरे फैंस को डरा रही है। अगर टीम में ही संतुलन नहीं होगा तो खिलाड़ी मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन कैसे कर पाएंगे। इसी को लेकर बीते दिन हुई प्रेस कॉन्फेंस के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच सिंताशु कोटक ने इस बारे में जनकारी देते हुए बताया कि

“विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच आज ही लगभग 10 बजे बात हुई है। मैं दोनों के बीच में पुल का काम नहीं कर रहा हूं। ये सभी अफवाहें हैं मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानता हूं।”

गंभीर की कोचिंग में नही चल रहा है सबकुछ ठीक

जब से भारतीय टीम के हेड कोच के रुप में गौतम गंभीर ने पद संभाला है तब से भारतीय टीम में उथल पुथल देखने को मिल रही है। गंभीर ने अभी तक भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसी के साथ ही टीम का प्रदर्शन भी काफी ज्यादा खराब नजर आ रहा है।

भारतीय टीम अपने घरेलू मुकाबलों में भी क्लीन स्वीप होते हुए नजर आई है। इसी के साथ ही ODI प्रारुप में बात करें तो इस टीम में सब कुछ पूरी तरह से ठीक नजर नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीनियर खिलाड़ियों और गंभीर का ज्यादा ताल मेल नहीं बन पा रहा है।

दूसरे वनडे में रहा Virat Kohli का कमाल का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 66 गेंदों में 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 8 चौके भी निकले। इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट भी 98.48 का रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *