विश्व कप 2027 में एक बार नही बल्कि 3 बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान! ICC ने बनाया है मास्टर प्लान​

विश्व कप 2027 में एक बार नही बल्कि 3 बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान! ICC ने बनाया है मास्टर प्लान​

2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल सामने आते ही भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के बीच मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

विश्व कप 2027 में एक बार नही बल्कि 3 बार भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान! ICC ने बनाया है मास्टर प्लान​

दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है और 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग में दोनों आमनेसामने होंगी। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप का बदला हुआ फॉर्मेट दोनों टीमों को एकदूसरे के सामने दोबारा और यहां तक कि तीसरी बार भी ला सकता है।

पहली भिड़ंत ग्रुप स्टेज में होगी

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम शामिल होगी। ग्रुप की छह टीमों में से शीर्ष तीन टीमें अगले चरण यानी सुपर 7 में पहुंचेंगी।

इस मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों टीमों की पुरानी विश्व कप प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए यह मैच टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक होगा।

सुपर 7 में फिर आमनासामना संभव

2027 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद सात टीमों का सुपर 7 चरण होगा। इसमें सातों टीमें एकदूसरे के खिलाफ एकएक मुकाबला खेलेंगी। खास बात यह है कि ग्रुप स्टेज के अंक सुपर 7 में आगे नहीं ले जाए जाएंगे। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों इस चरण में पहुंचते हैं, तो उनके बीच फिर मुकाबला हो सकता है।

यानी एक ही वर्ल्ड कप में भारतपाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत का रास्ता भी साफ हो सकता है। दोनों टीमों को सुपर 7 में अपने प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना होगा।

ODI World Cup सेमीफाइनल या फाइनल में तीसरी भिड़ंत का मौका

अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सुपर 7 में शीर्ष चार टीमों में जगह बनाते हैं, तो दोनों के बीच तीसरी भिड़ंत की संभावना भी बन सकती है। सुपर 7 की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और यहां ड्रॉ के हिसाब से भारतपाकिस्तान आमनेसामने आ सकते हैं। अगर सेमीफाइनल में मुकाबला नहीं होता और दोनों टीमें अपनेअपने सेमीफाइनल जीतती हैं, तो फाइनल में भिड़ंत संभव होगी।

यानी 2027 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मुकाबलों की संभावना है—पहला ग्रुप स्टेज में, दूसरा सुपर 7 में और तीसरा सेमीफाइनल या फाइनल में। हालांकि तीनों मुकाबले होना तय नहीं है, क्योंकि इसके लिए दोनों टीमों को हर चरण में क्वालीफाई करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *