‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने 15 साल के स्टार को लेकर कह दी दिल की बात​

‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने 15 साल के स्टार को लेकर कह दी दिल की बात​

लीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन इस मुकाबले के बाद कप्तान ईशान किशन और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की मजेदार बातचीत ने फैंस का ध्यान खींच लिया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी के साथसाथ मैदान पर क्रिकेटिंग समझ से भी प्रभावित किया। फाइनल में उनके एक DRS फैसले ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद ईशान किशन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने DRS का पूरा क्रेडिट ही अपने नाम कर लिया।

DRS को लेकर Ishan Kishan ने वैभव की खिंचाई की

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान ईशान किशन को एक अहम DRS लेने के लिए मनाया था। रिकी भुई के खिलाफ लिया गया यह रिव्यू सही साबित हुआ और ईस्ट जोन को विकेट मिल गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी की क्रिकेटिंग समझ की जमकर तारीफ हुई।

इसी बात को लेकर ईशान किशन ने बाद में मजाक करते हुए कहा कि हर DRS का क्रेडिट वैभव सूर्यवंशी ले रहे हैं। ईशान किशन ने मजाक में बताया कि वह खुद भी रिव्यू लेने वाले थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी पहले ही उनके पास आकर काफी आत्मविश्वास से अपनी बात रख देते थे।

वैभव सूर्यवंशी ने भी कप्तान को दे दिया मजेदार जवाब

ईशान किशन की बात सुनकर वैभव सूर्यवंशी भी चुप नहीं रहे। युवा बल्लेबाज ने तुरंत याद दिलाया कि जब सेमीफाइनल में ईशान किशन मैदान से बाहर गए थे, तब DRS के फैसले कौन ले रहा था। वैभव सूर्यवंशी के इस जवाब ने बातचीत को और मजेदार बना दिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ईशान किशन ने भी उनकी बात मानते हुए कहा कि वह भूमिका वैभव सूर्यवंशी ने शानदार तरीके से निभाई थी।

Ishan Kishan ने बताया भविष्य का कप्तान बन सकता है वैभव

बातचीत के दौरान ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वैभव भविष्य के कप्तान बन सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि उनका सफर आगे किस दिशा में जाता है। वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी 2026 बेहद खास रही।

ईस्ट जोन के उपकप्तान रहे इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने मैदान पर जिम्मेदारी दिखाई और फाइनल में 44 रन की तेज पारी भी खेली। वहीं ईशान किशन ने फाइनल की पहली पारी में 270 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाकर ईस्ट जोन की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रन की बढ़त हासिल की और मैच ड्रॉ रहने के बावजूद दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *