वैभव सूर्यवंशी ने पहला मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतते ही इन 2 दिग्गजों को दिया जीत का पूरा श्रेय

वैभव सूर्यवंशी ने पहला मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतते ही इन 2 दिग्गजों को दिया जीत का पूरा श्रेय

भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के दम पर जिम्बाब्वे की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है. भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब दिया गया.

वैभव सूर्यवंशी ने पहला मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतते ही इन 2 दिग्गजों को दिया जीत का पूरा श्रेय

भारतीय टीम के 15 साल के इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज ने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीतने के बाद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi ने इन्हें समर्पित किया अपना अवार्ड

15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आज 81 रनों की पारी खेली, वहीं पहले टी20 मैच में उन्होंने 50 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दूसरे टी20 मैच में उनके बल्ले से रन नही निकले और सिर्फ 20 रन ही वो बना सके. वैभव सूर्यवंशी ने इस पुरे सीरीज में 151 रन बनाए और इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.

वैभव सूर्यवंशी ने ये अवार्ड लेते हुए कहा कि

“यह सपना सच होने जैसा है. हरारे पहुंचने के बाद पहले दोतीन दिनों में हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने यहां अंडर19 विश्व कप भी खेला है, इसलिए मुझे इस मैदान पर खेलना बहुत पसंद है. सभी ने मेरा साथ दिया कप्तान, कोच, सबने इसलिए मैं बहुत खुश हूं.”

Vaibhav Sooryavanshi ने बताया क्यों पहली ही गेंद से करते हैं विस्फोटक बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने आज थोड़ा धीमी गति से रन बनाया, लेकिन ये खिलाड़ी 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने में माहिर है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले गेंद से ही बड़े शॉट खेलने को लेकर कहा कि

“मैं जब टी20 क्रिकेट खेलता हूं तब जो मेरा खेल होता है वही यहां पर भी रहता है. मैं टीम के लिए यही करने की कोशिश कर रहा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तीनों मैच में मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की. अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है तो कोशिश करता हूं कि बड़ी पारी खेलूं. मैं इसी तरह से खेलता हूं.”

वहीं आज उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला मैन ऑफ द मैच और प्लेयरऑफ द मैच अवार्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि

“जी हां, यह सचमुच एक सपने के सच होने जैसा पल है. अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *