वैश्विक हवाई यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 23 जुलाई बना दुनिया में सबसे ज्यादा उड़ान भरने वाला दिन

वैश्विक हवाई यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 23 जुलाई बना दुनिया में सबसे ज्यादा उड़ान भरने वाला दिन

लंदन। आसमान में सफर करने वालों के लिए 23 जुलाई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस दिन पूरी दुनिया में कमर्शियल हवाई उड़ानों ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली मशहूर ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इस दिन दुनिया भर में कुल 153359 उड़ानें दर्ज की गईं।

वैश्विक हवाई यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 23 जुलाई बना दुनिया में सबसे ज्यादा उड़ान भरने वाला दिन

बता दें कि यह रिकॉर्ड 23 जुलाई को ठीक रात UTC समय के अनुसार 12:00 बजे से लेकर रात 11:59 बजे के बीच के 24 घंटों का है। फ्लाइटट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा कमर्शियल उड़ानों को आसमान में ट्रैक किया गया हो।

क्यों टूटा उड़ानों का यह पुराना रिकॉर्ड?
विशेषज्ञों और एविएशन एनालिस्ट्स का मानना है कि इस भारी उछाल के पीछे मुख्य रूप से गर्मियों का सीजन और लोगों में घूमने का क्रेज है। इस बात को ऐसे समझिए कि उत्तरी गोलार्ध कि जैसे अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई हिस्से में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों का पीक सीजन चल रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दूसरे देशों या शहरों में जाते हैं।

एयरलाइंस का फुल ऑपरेशन
दूसरी वजह के तौर पर विशेषज्ञों ने माना कि दुनिया भर की विमानन कंपनियां अपनी पूरी क्षमता के साथ विमान चला रही हैं। विमानों की सीटें लगभग पूरी तरह भरी हुई हैं। इसके साथ ही कोरोना महामारी के बाद से लोगों में ट्रैवल करने का जो क्रेज शुरू हुआ था, वह इस साल भी पूरी तरह बरकरार है।

लोग खुलकर छुट्टियों और यात्राओं पर पैसे खर्च कर रहे हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक आंकड़े ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वैश्विक स्तर पर एविएशन सेक्टर पूरी तरह पटरी पर लौट आया है और इसमें पहले से कहीं ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *