‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब​

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब​

गोंडा में आयोजित रामकथा के मंच से बाबा रामदेव द्वारा पाखंडी बताए जाने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब दिया है. पंजाब के पठानकोट में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव का आदरणीय बताया. कहा कि उनका हर आशीर्वाद उन्हें मंजूर है. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में बाबा रामदेव के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है.

बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव ने दो दिन पहले धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी और अनपढ़ बताते हुए तीखा हमला बोला था. इस दौरान बाबा रामदेव ने देवीदेवताओं की तुलना करने पर भी नाराजगी जताई और सनातन धर्म को लेकर उनके बयान को भी आड़े हाथों लिया था. इसी के साथ बाबा रामदेव ने उन्हें इस तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी थी.

क्या कहा था बाबा रामदेव ने?

धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं न दर्शन, न तो उन्हें लोकतंत्र का ज्ञान है और न ही संविधान को जानते हैं. ये लोग केवल बकवास करते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बाबा रामदेव यहीं नहीं रूके, उन्होंने खुद को सनातनी बताने और हिन्दू धर्म को बचाने के दावे पर कहा उन्हें पाखंडी तक बता दिया था. बाबा रामदेव का यह बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब

इस वायरल बयान पर पठानकोट में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बाबा राम देव उनके लिए हमेशा से आदरणीय हैं. इसलिए उनका हर आशीर्वाद उन्हें मंजूर है. धीरेंद्र शास्त्री ने राम देव के इस बयान को भी उनका आशीर्वाद बताया. इस मौके पर उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की भी तारीफ की. कहा कि जो भी राजनीतिक दल हिंदू हितों की बात करेगा, वह उसके साथ खड़े होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *