शरीर पर बने हर तिल की होती है अलग पहचान, इन खास जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए आपकी किस्मत के बारे में क्या कहते हैं संकेत

शरीर पर बने हर तिल की होती है अलग पहचान, इन खास जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए आपकी किस्मत के बारे में क्या कहते हैं संकेत
शरीर पर बने हर तिल की होती है अलग पहचान, इन खास जगहों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जानिए आपकी किस्मत के बारे में क्या कहते हैं संकेत

सनुद्र शास्त्र में मनुष्य के बारे में कई चीजे बताई गयी है, जिनकी मदद से व्यक्ति के भूत, भविष्य, वर्तमान व्यवहार व गुण कई तरह की चीजे पता लगाई जा सकती है | समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद तिलो के बारे में भी कई बाते बताई गयी है | समुद्र शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बने तिल व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करते है | इन विभिन्न स्थानों पर बने तिलो को देखकर ही ज्योतिषशास्त्री व्यक्ति के भविष्य आदि के बारे में जानकारी देते है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है, तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

समुद्र शास्त्र के अनुसार होंठ के ऊपर बना तिल का निशान व्यक्ति की वासना में अधिक रूचि को दर्शाता है, ऐसा व्यक्ति काम भाव को सबसे ज्यादा तरजीह देता है | कान पर बना तिल व्यक्ति की माध्यम उम्र का सूचक माना जाता है, ये स्थिति स्त्री व पुरुष दोनों के लिए होती है |

बायीं आंख पर बना तिल बताता है कि व्यक्ति के दाम्पत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी | उसे जीवनसाथी के साथ कलह का सामना करना पड़ेगा | दाहिने गाल पर तिल बेहद शुभ माना जाता है, यह जिस भी व्यक्ति के होता है | उसे जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता, उसे धनलाभ होते रहते है |

माथे पर बना तिल भी धनवान होने का इशारा करता है, बहुत कम लोगो के माथे पर तिल होता है | ठोड़ी पर बना तिल जीवनसाथी के साथ अटूट प्रेम को दर्शाता है | पुरुषो की ठोड़ी पर बना तिल उनके महिलाओं के प्रति आकर्षण को दर्शाता है |

कमर पर बना तिल अच्छा नहीं माना जाता है | ये अशांत मन का संकेत देता है, ऐसे व्यक्ति हमेशा किसी ना किसी सोच में डूबे रहते है | वे मानसिक परेशानियों से घिरे रहते है | किसी व्यक्ति के नाक पर बना तिल व्यक्ति की घुमन्तु प्रवृत्ति को दर्शाता है | ऐसे व्यक्ति विदेश में व्यापार और मार्केटिंग में सफल होते है | किसी व्यक्ति के पेट पर बना तिल व्यक्ति के खान पान का शौक़ीन होने को दर्शाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *