
Sunita Siya Case: नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद दोनों ने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगह फेंक दिया. करीब 11 महीने तक यह मामला छिपा रहा, लेकिन पुलिस की जांच में दोनों की एक गलती सामने आ गई और पूरा राज खुल गया.
पति को रास्ते से हटाने की बनाई साजिशपुलिस के मुताबिक, महिला का नाम सुनीता है. वह अपने पति बलिराम सूर्यनाथ कुशवाह और दो बच्चों के साथ ऐरोली के यादव नगर में रहती थी. इसी दौरान उसकी पहचान घणसोली में रहने वाले ऑटो चालक राहुल दशरथ प्रजापति से हुई.
धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. जब बलिराम को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद सुनीता और राहुल ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.बच्चों को भेजा रिश्तेदार के घर, फिर की हत्या
पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले सुनीता ने अपने दोनों बच्चों को दो दिन के लिए उनकी मौसी के घर भेज दिया. 9 अगस्त 2025 की रात जब बलिराम सो रहे थे, तभी सुनीता और राहुल ने कथित तौर पर उनका गला घोंट दिया. इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी.शव के तीन टुकड़े कर जंगल में फेंका
हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की. आरोप है कि उन्होंने घर के अंदर ही शव के तीन टुकड़े किए. फिर उन्हें अलग-अलग बोरियों और चादर में लपेटकर राहुल के ऑटो में रखा और रात के समय गवली देव इलाके की झाड़ियों में फेंक दिया.भाई को हुआ शक, दर्ज कराई गुमशुदगी
घटना के बाद सुनीता ने यादव नगर वाला घर किराए पर दे दिया और अपने बच्चों के साथ राहुल के घर रहने लगी. करीब आठ महीने बाद जब बलिराम का भाई गांव से मिलने आया तो उसने उनके बारे में पूछा.सुनीता ने कहा कि बलिराम घर छोड़कर चले गए हैं. इस बात पर भाई को शक हुआ और उसने अप्रैल 2026 में रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
कॉल डिटेल से खुल गई पूरी कहानीगुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की. बचने के लिए सुनीता और राहुल ने अपने पुराने मोबाइल और सिम कार्ड बदल दिए थे. लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि राहुल अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करने के बाद भी लगातार सिर्फ सुनीता से ही संपर्क में था. इसी सुराग के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया.