शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा… घर वालों ने दोनों को रस्सी से बांधा, फिर दी तालिबानी सजा

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा… घर वालों ने दोनों को रस्सी से बांधा, फिर दी तालिबानी सजा

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरवां डेरा गांव से प्रेमप्रसंग में तालिबानी सजा देने का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों और ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर लातघूंसों और लाठीडंडों से जमकर पीटा गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा… घर वालों ने दोनों को रस्सी से बांधा, फिर दी तालिबानी सजा

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को इसकी आहट लग गई. ग्रामीणों ने होशियारी दिखाते हुए चुपके से बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया और खेतों में काम कर रहे युवती के परिजनों को खबर भिजवा दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जैसे ही परिजन घर पहुंचे और दरवाजा खोला, तो युवक और युवती अंदर मौजूद मिले. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

रस्सी से बांधकर पीटा, 2 महीने पहले बढ़ा था संपर्क

आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए युवक और युवती को रस्सी से बांध दिया और लाठीडंडों व लातघूंसों से उनकी बेदर्दी से पिटाई की. इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवती का पहले से ही घर के सामने रहने वाले एक अन्य युवक के साथ करीब 6 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था. लेकिन पिछले 2 महीनों से उसके संबंध खिरवां गांव के ही इस नए युवक से बने और नजदीकियां बढ़ गईं. इसी मुलाकात के सिलसिले में युवक उसके घर पहुंचा था.

वायरल वीडियो पर पुलिस की जांच शुरू

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवकयुवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना का दावा किया जा रहा है. मामले पर डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है. वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *