शादीशुदा महिला का अफेयर, सच जानने के लिए पति ने घर में लगाई ऑडियो डिवाइस

शादीशुदा महिला का अफेयर, सच जानने के लिए पति ने घर में लगाई ऑडियो डिवाइस

अहमदाबाद। अहमदाबाद के एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी के नाजायज रिश्तों को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बिजनेसमैन ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के सबूत जुटाने के लिए अपने घर में चुपके से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाया था। उसने ने कोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अब जिम में मिले व्यक्ति से संबंध बनाना शुरू कर दी है।

शादीशुदा महिला का अफेयर, सच जानने के लिए पति ने घर में लगाई ऑडियो डिवाइस

कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश
पुलिस और साइबर सेल से कोई मदद न मिलने के बाद पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण वह गंभीर मानसिक अवसाद और सामाजिक शर्मिंदगी से गुजर रहा है। बिजनेसमैन की शिकायत पर स्थानीय कोर्ट ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को आरोपों की जांच करने और 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

जिम से शुरू हुई थी दोस्ती
पीड़ित पति ने कोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने जिम में मिले एक व्यक्ति से दोस्ती शुरू की जो धीरेधीरे प्रेम संबंध में बदल गई। उसने दावा किया कि वह व्यक्ति उसकी अनुपस्थिति में अक्सर उनके घर आता था और दोनों फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहते थे।

सबूत जुटाने के लिए लगाया गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस
पड़ोसी और उसके दो बच्चों द्वारा मिली शिकायत के बाद पति ने उसे उसकी जानकारी के बिना घर के अंदर एक गुप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगा दिया। उसने आरोप लगाया कि रिकॉर्डिंग में ऐसी बातचीत दर्ज है जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि होती है। उसने आगे दावा किया कि बाद में उसने यात्राओं के दौरान उन दोनों का पीछा किया, जहां उसने उन्हें एक कार में एक साथ पाया। पीड़ित का पत्नी के पर संयुक्त रूप से संचालित बैंक लॉकर में कीमती वस्तुएं रखाी हैं, इसको लेकर पीड़ित ने दीवानी न्यायालय में पहुंचकर लॉकर तक पहुंच को निलंबित करने का आदेश प्राप्त किया।

कोर्ट द्वारा लॉकर सील होने के बाद बिजनेसमैन की पत्नी के प्रेमी ने ने उसे फोन पर धमकी दी और उससे ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपने और मामले को सुलझाने की मांग की। पति ने यह भी दावा किया कि यदि उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया तो उन्हें 1 करोड़ रुपये के वित्तीय विवाद में झूठा फंसाने की धमकी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *